पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिमोट मॉनिटर यूनिट लगना शुरू, मेंटेनेंस के दौरान बिजली कटौती से मिलेगी राहत

रिमोट मॉनिटर यूनिट लगना शुरू, मेंटेनेंस के दौरान बिजली कटौती से मिलेगी राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब मेंटेनेंस के दौरान लोगों को बिजली कटौती नहीं सहना पड़ेगी। रिमोट मॉनिटर यूनिट से पूरे ग्रिड की बिजली सप्लाई बंद नहीं होगी। मेंटेनेंस वाले फीडर को छोड़कर बाकी सभी फीडर व लाइन से उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई मिलती रहेगी। इंदौर रोड व देवास रोड सहित 30 जगह पर यूनिट लगा दी गई है। तीन माह में यह सिस्टम काम करना शुरू कर देगा।

बिजली कंपनी आए दिन मेंटेनेंस के कार्य करती है, इस दौरान ग्रिड के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। जिसके चलते लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। लोगों को कटौती से राहत दिलाने के लिए अब बिजली कंपनी रिमोट मॉनिटर यूनिट लगवा रही है। इसके दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। बिजली कंपनी ने निजी ठेका कंपनी को शहर में 200 यूनिट लगाने का जिम्मा सौंपा है। जिसके तहत इंदौर रोड, नानाखेड़ा, भरतपुरी, विक्रम कीर्ति मंदिर व देवास रोड सहित 30 जगह पर यूनिट लगाने का काम पूरा हो गया है। 170 जगह पर यूनिट लगाने के बाद यह सिस्टम काम करना शुरू कर देगा। जिससे शहर के करीब 1.20 लाख उपभोक्ताओं को मैंटेनेंस के दौरान बिजली कटौती से राहत मिल सकेगी। वहीं फाल्ट होने पर बिजली बंद होती है तो ऑटोमेटिक चेंज ऑवर भी हो जाएगा। जिसमें फाल्ट वाली लाइन को छोड़कर बाकी की बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी। बिजली कंपनी के एएसई केतन रायपुरिया के अनुसार विद्युत लाइन के सेक्शन व जहां पर दो फीडर जुड़े हुए हैं, ऐसी 200 लोकेशन हैं, जहां पर यूनिट लगाई जाना थी जिनमें से 30 पर लगाई जा चुकी है।

अभी यह हैं हाल

बिजली कंपनी मेंटेनेंस के दौरान ग्रिड से जुड़ी कॉलोनियों की बिजली चार से पांच घंटे तक बंद कर देती है। ऐसे में लोगों को बगैर बिजली के रहना पड़ता है। हर तीन माह में इस तरह के मैंटेनेंस कार्य किए जाते हैं। फाल्ट होने पर बिजली कंपनी के अमले कई बार फाल्ट नहीं मिल पाता है, ऐसे में लंबे समय तक बिजली सप्लाई बंद रहती है।

अब यह होगा

मेंटेनेंस के दौरान पूरे ग्रिड की बिजली सप्लाई बंद नहीं करना पड़ेगी। जिस लाइन या फीडर का मेंटेनेंस होगा, वहां की बिजली बंद होगी, बाकी क्षेत्र में बिजली सप्लाई चालू रहेगी। एक फीडर से सप्लाई प्रभावित होने पर दूसरे फीडर से सप्लाई मिलने लगेगी। इससे लोगों को बिजली कटौती व फाल्ट की वजह से गुल होने वाली बिजली की समस्या से राहत मिल जाएगी।

खबरें और भी हैं...