पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार पेट्रोल 82 रु. के पार, डीजल भी 26 पैसे महंगा

पहली बार पेट्रोल 82 रु. के पार, डीजल भी 26 पैसे महंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोल 82.09 82.42

डीजल 71.38 71.64

भास्कर न्यूज|उज्जैन/नई दिल्ली. रविवार को पेट्रोल के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा कर दिया। सोमवार को एक लीटर पेट्रोल 82.42 रु. का होगा। उज्जैन में पेट्रोल के दाम पहली बार इस स्तर पर पहुंचे हैं। रोज रिकॉर्ड बना रहा डीजल भी 71.64 रु. का होगा। जून 2017 से इनके दाम रोजाना तय किए जा रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। कंपनियां इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं। शेष | पेज 9 पर

16 जून 2017 से रोज तय हो रही हैं कीमतें, तब से एक दिन की यह सबसे बड़ी बढ़त है

हफ्तेभर में पेट्रोल 1.61 रु. और डीजल 1.64 महंगा किया

कंपनियों ने कर्नाटक चुनाव के दाैरान 24 अप्रैल के बाद 19 दिनों तक दाम नहीं बढ़ाए। 12 मई को वोटिंग हुई। 14 मई से कीमतें बढ़नी शुरू हुईं। हफ्तेभर में पेट्रोल 1.61 रु. और डीजल 1.64 रु. महंगा किया।

तेल कंपनियां मार्जिन कर्नाटक चुनाव से पहले के स्तर पर ले गईं तो पेट्रोल 4.55 रु. तक और डीजल 4 रु. तक महंगा होगा।

पेट्रोल पर 47%, डीजल पर 38% टैक्स

48%

76.24 रु.

36.93 रु.

डीलर की कीमत

19.48 रु.

एक्साइज ड्यूटी

3.62 रु.

डीलर का कमीशन

26%

21%

5%

16.21 रु.

राज्य का वैट

कीमत और टैक्स रेट्स दिल्ली के मुताबिक

59%

67.57 रु.

23%

15%

39.78 रु.

डीलर की कीमत

15.33 रु.

एक्साइज ड्यूटी

2.52 रु.

डीलर का कमीशन

4%

9.94 रु.

राज्य का वैट

खबरें और भी हैं...