पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यात्री बसों का 10 फीसदी किराया बढ़ाया, कल से लागू होगा

यात्री बसों का 10 फीसदी किराया बढ़ाया, कल से लागू होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन| प्रदेश की यात्री बसों का किराया 10 फीसदी बढ़ा दिया है। यह 22 मई से प्रभावी होगा। परिवहन नीति 2010 के प्रावधानों के तहत स्थायी समिति के प्रतिवेदन के आधार पर राज्य शासन ने यह आदेश जारी किया। सोमवार को इसका राजपत्र में प्रकाशन होगा। इसके बाद मप्र बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने 21 मई से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी है। वे 40 फीसदी किराया वृद्धि की मांग कर रहे थे। एसोसिएशन ने मंगलवार सुबह से बसों के बढ़े किराए प्रभावी करने का निर्णय लिया है। इधर चार्टर्ड बस संचालकों ने अभी बढ़ा हुआ किराया प्रभावी करने की तारीख तय नहीं की है। वे राजपत्र के प्रकाशन के बाद किराया बढ़ाएंगे। -पढ़ें पेज 2 भी

खबरें और भी हैं...