गाड़ी नहीं आने से महाकाल में लड्डू प्रसाद खत्म, 20 मिनट बाद श्रद्धालुओं को मिला
उज्जैन | महाकालेश्वर मंदिर के प्रसाद बिक्री काउंटरों पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे लड्डू प्रसाद खत्म हो गया। बीस मिनट बाद गाड़ी से प्रसाद पहुंचा तब काउंटरों पर फिर से बिक्री शुरू हुई। लड्डू प्रसाद मंदिर समिति के चिंतामन रोड स्थित भवन में तैयार होता है। वहां से गाड़ी से प्रसाद मंदिर आता है तथा काउंटरों पर उपलब्ध कराया जाता है। रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होने से प्रसाद जल्दी खत्म हो गया। शैलेष गुप्ता के अनुसार छुटि्टयों के दिनों में प्रसाद बिक्री की दोगुना तक हो जाती है। इस कारण कुछ देरी हो जाती है। इस व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।