नाटक के मंचन के लिए तैयारी करते कलाकार।
स्पर्श वेलफेयर सोसायटी आज से शुरू करेगी बेटी जिंदाबाद अभियान
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
गुनावा में नाबालिग दलित छात्रा की कहानी पर आधारित नुक्कड़ नाटक का सोमवार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन होगा। नाटक में दुष्कर्मी को भेड़िए की संज्ञा दी है, जाे बहन-बेटियों के शिकार के लिए सभ्य समाज में खुला घूम रहा है। स्पर्श वेलफेयर सोसायटी ने नाटक की स्क्रिप्ट तैयार की है। इसमें अभिनय करने वाले कलाकार इंदौर और भोपाल से भी आ रहे हैं। 10 दिन से नाटक के प्रदर्शन के लिए कलाकार तैयारी कर रहे हैं।
16 साल की छात्रा को 40 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म कर गर्भवती बना दिया। ऐसे में शहर के सामाजिक संगठन इस अपराध को लेकर आगे आए आैर पीड़ित छात्रा को न्याय के लिए लड़ने का संबल दिया। स्पर्श संस्था के नीरज थोरात ने बताया संस्था सामाजिक सरोकार के लिए काम करती है। इससे कुछ भी राशि जमा होती है तो छात्रा को दी जाएगी। थोरात और आरबीएल के असिस्टेंट मैनेजर संदीप दुबे ने पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपए भी दिए हैं।
संस्था ने पोस्टर भी बनवाए हैं, जिसमें दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से संबंधित भास्कर में प्रकाशित खबरों काे भी दिखाया है।