सोमवार को आखिरी दिन होगा जब लोग 55 रुपए बस किराया चुकाकर इंदौर जा सकेंगे। मंगलवार से इंदौर का किराया 59 रुपए हो जाएगा। यानी इसमें 5 रुपए की बढ़ोतरी होगी।
परिवहन विभाग के उपसचिव कमल नागर ने रविवार को बसों के किराए की वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद मप्र बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने मंगलवार से इसे लागू करने की घोषणा कर दी। यात्री बसों का किराया 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। बस ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रतिनिधि शिवकुमार शर्मा ने बताया एसोसिएशन की मांग पर शासन ने किराया तो बढ़ाया है लेकिन यह संतोषजनक नहीं है। हमारी मांग 40 फीसदी किराया बढ़ाने की है, इस मामले में एसोसिएशन बाद में फैसला लेगा।
बसों की हालत नहीं सुधरी
सरकार यात्री बसों का किराया तो बढ़ाने जा रही है लेकिन इनकी हालत में सुधार नहीं करा सकी। उज्जैन से चलने वाली 50 फीसदी से ज्यादा बसें जर्जर है। कई बार तो यात्रियों को बैठने के लिए जगह भी नहीं दी जाती।
उज्जैन से इन शहरों को इतना किराया चुकाना होगा
शहर दूरी वर्तमान बढ़ेगा कुल
इंदौर 56 किमी 54 रुपए 5.40 रुपए 59.40 रुपए
शाजापुर 68 किमी 65 रुपए 5 रुपए 70 रुपए
बड़नगर 45 किमी 44 रुपए 4.40 रुपए 48.40 रुपए
भोपाल 198 किमी 185 रुपए 18.45 रुपए 203.45 रुपए
देवास 38 किमी 37 रुपए 3 रुपए 40 रुपए
(किराया दर बस ऑपरेटर्स व परिवहन विभाग के अधिकारियों से चर्चा के अनुसार)