उज्जैन | मई के तीसरे सप्ताह में सूरज के तेवर तेज हैं। गर्मी आैर उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम के पूर्वानुमान पर गौर करें तो 25 मई से शुरू हो रही रोहिणी के बीच शहर में दिन का तापमान 45.0 डिग्री तक पहुंच सकता है। रोहिणी के बीच 30 मई से 2 जून तक हल्की बारिश की संभावना है। पं. आनंदशंकर व्यास के अनुसार रोहिणी के बीच 1 मई से मंगल-केतु का संयोग बन रहा है। इसमें भीषण गर्मी, आंधी-तूफान, तेज हवा, बारिश आपदाओं आती हैं।
रोहिणी में 30 मई से 2 जून के बीच बारिश का अनुमान
42.5 डिग्री की तेज गर्मी से सड़क पर लगा डामर भी पिघलने लगा। इस पर पैदल चलने पर जूतों पर भी डामर लगने लगा है।