पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौर ऊर्जा से चलने वाला संभाग का पहला फिल्टर प्लांट, हर महीने 10.66 लाख की बिजली बनेगी

सौर ऊर्जा से चलने वाला संभाग का पहला फिल्टर प्लांट, हर महीने 10.66 लाख की बिजली बनेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभाग में उज्जैन ऐसा पहला शहर होगा जहां के फिल्टर प्लांट सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। नगर निगम पीएचई के शहर में गऊघाट, अंबोदिया, साहेबखेड़ी और उंडासा में फिल्टर प्लांट (जल यंत्रालय) हैं। यहां के बिजली खर्च को एक साल में कम करने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी के जरिए शहर का सबसे बड़ा सोलर पैनल लगाया जाएगा। उदयपुर की कंपनी से सर्वे के बाद गऊघाट पर नए फिल्टर प्लांट के आसपास की जमीन का समतलीकरण हो गया है। एजेंसी भी तय हो गई है। वर्कआर्डर जारी कर दिया है। टाउन एंड कंट्री के संभागीय संचालक सोमनाथ झारिया के अनुसार अब तक उज्जैन को छोड़कर संभाग में कहीं भी फिल्टर प्लांट पर सोलर पैनल लगाने की योजना नहीं है। उज्जैन में कामयाबी मिली तो अन्य जिलों में भी लगाएंगे।

एक साल में 1.28 करोड़ की बचत की उम्मीद, पांच साल तक कंपनी करेगी मेंटेनेंस

गऊघाट के जल यंत्रालय पर लगाई साेलर पैनल। जिससे निर्बाध बिजली मिलती है।

गऊघाट पर 550 किलो वॉट क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाएंगे

अंबोदिया और गऊघाट पर एक साल में 1 .28 करोड़ रुपए की बिजली बनेगी। सोलर पैनल लगाने से 10.66 लाख रु. हर महीने बचेंगे।

अंबोदिया पर 640 किलो वॉट के उपकरण लगेंगे। इनकी अनुमानित लागत 3.70 करोड़ रु. है। एक साल में 812800 किलो वॉट यूनिट बिजली मिलेगी।

गऊघाट पर 550 किलो वॉट के उपकरण लगेंगे। इनकी अनुमानित लागत 3.20 करोड़ रु. है। यहां एक साल में 767250 किलो वॉट यूनिट बिजली मिलेगी।

प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ होंगे खर्च, निगम देगा 5 करोड़

प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ रु. खर्च होंगे। जिसमें 5 करोड़ रु. अनुदान मिलेगा। निगम को 5 करोड़ रु. खर्च करना हैं। सालाना 1.28 करोड़ रु. की बचत होने से पांच साल में यह राशि वसूल हो जाएगी यानी पूरा सिस्टम ही फ्री हो जाएगा। सोलर पैनल लगाने वाली एजेंसी पांच साल तक इसका रखरखाव भी करेगी।

शहर में यहां भी सौर ऊर्जा

रेलवे स्टेशन 300 किलोवॉट

बीएसएनएल ऑफिस 75 किलोवॉट

सिविल अस्पताल 50 किलोवॉट

आयकर भवन 35 किलोवॉट

महाकालेश्वर 30 किलोवॉट

माधवनगर अस्पताल 15 किलोवॉट

(जानकारी ऊर्जा विभाग से अनुसार)

खबरें और भी हैं...