प्लाॅट का सौदा छह लाख में कर रजिस्ट्री अन्य के नाम की, धोखाधड़ी का केस दर्ज
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
बेगमपुरा में रहने वाले आकाश भावसार के साथ प्लाॅट के सौदे के नाम पर धोखाधड़ी हुई है।
भावसार ने महाकाल थाने में इसकी रिपोर्ट की है। पुलिस को बताया कि आकाश ने किशोर पिता भैरूलाल राठौर से 13 लाख रुपए में एक प्लाॅट का सौदा किया था। आकाश ने सौदे के समय छह लाख नकद दे भी दिए। सात लाख रुपए और देना था। किशोर ने रुपए लेने के बाद प्लाॅट की रजिस्ट्री सुधीर पोरवाल के नाम कर दी। पुलिस मामले में जांच करेंगी।