पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को मारने की धमकी देकर पांच साल तक महिला से किया दुष्कर्म

बच्चों को मारने की धमकी देकर पांच साल तक महिला से किया दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मक्सीरोड पंवासा की रहने वाली महिला से कायथा के युवक ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पांच साल तक दुष्कर्म किया। महिला ने जब उसके साथ रहने और शादी के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया महिला कायथा में नौकरी करती है। वह 2013 से उज्जैन से कायथा बस से अपडाउन करती है। 2013 में बस में ही उसकी दोस्ती कायथा के अशोक पिता कालूराम मालवीय से हुई। बातचीत में कालू को पता चला कि महिला का तलाक हो गया है और दो बच्चे हैं। इसी का फायदा उठाकर उसने महिला के घर पहुंचकर सहानुभूति जताई और रिश्ता बना लिया। कुछ समय बाद घर पर अकेली होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर 2013 से लेकर 2018 तक पांच साल लगातार दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी से विवाह करने का बोला तो उसने बच्चों सहित महिला को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर दुष्कर्म सहित जान से मारने की धमकी देने का भी केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...