पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तराना में व्यवसायी के घर से दो लाख नकदी और आभूषण चोरी

तराना में व्यवसायी के घर से दो लाख नकदी और आभूषण चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे

कचरे में मिला खाली बैग, चोरी में कोई परिचित ही

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

तराना के बड़ी तिलावद में आॅटोमोबाइल व्यवसायी के घर चोरी हुई है। रात में अज्ञात बदमाश घर की अलमारी से 1 लाख 91 हजार नकद और लाखों के आभूषण चुरा ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही से रहे थे। जिस बैग में रुपए थे वह भी घर के बाहर कचरे में मिला। पुलिस को किसी परिचित पर ही संदेह है।

बड़ी तिलावद निवासी राजेन्द्रसिंह राजपूत के घर हुई चोरी के मामले में तराना पुलिस जांच कर रही है। राजपूत के दो मंजिला मकान में बदमाश संभवत: छत अथवा खिड़की के रास्ते घुसे। अंदर जाने के बाद उन्होंने अलमारी के अलावा अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया। एसडीओपी निर्भयसिंह अलावा ने भी घटना स्थल पर जाकर जांच की। मामला संदेहास्पद प्रतीत होना बताया जा रहा है। चोरी में कोई बहुत नजदीकी व्यक्ति है। राजपूत और घर के अन्य सदस्यों से भी पुलिस ने बात की। वे रात को अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। कचरे से मिला बैग भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि एक-दो दिन में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

होटल संचालक के अलमारी में रखे 90 हजार रुपए चोरी

उज्जैन | महाकाल मार्ग पर स्थित एक होटल की अलमारी से 90 हजार रुपए चोरी हो गए। होटल संचालक हितेश धनवानी निवासी अलखधाम ने महाकाल थाने में चोरी की रिपोर्ट की है। पुलिस को बताया कि रात में 12 बजे अलमारी में रुपए रखकर घर चला गया था। सुबह वापस लौटने पर अलमारी में रुपए नहीं मिले। होटल में काम करने वाले कर्मचारियों पर शंका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...