पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक यात्राओं के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा

धार्मिक यात्राओं के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | अभा हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा मप्र इकाई एवं उज्जैन इकाई की ओर से पुरुषोत्तम मास में 25 मई से 3 जून तक विभिन्न धार्मिक आयोजन, चौरासी महादेव, सप्तसागर, नौ नारायण यात्रा एवं नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा नगरकोट स्थित समाज की धर्मशाला पर होगी। प्रदेश इकाई अध्यक्ष डाॅ. घनश्याम शर्मा व महामंत्री रामअवतार शर्मा ने बताया श्रीराम कथा बद्रीनाथ धाम के श्रीमहंत सीताराम फलहारी बाबा के सुनाएंगे। इससे पूर्व 25 मई को सुबह 8 बजे चौरासी महादेव, नौ नारायण सप्तसागर यात्रा धर्म ध्वजा लेकर धर्मशाला से शुरू होगी। शाम 5 बजे बजे मानस भवन क्षीरसागर से श्री रामायणजी के साथ कलश यात्रा शुरू होगी जो नगरकोट स्थित समाज की धर्मशाला पर समापन होगा।

खबरें और भी हैं...