पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर कल काली पट्टी बांधकर काम करेंगे

मांगों को लेकर कल काली पट्टी बांधकर काम करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएचई कर्मचारियों की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

उज्जैन | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों की बैठक रविवार को सावन-भादौ बिजासन माता मंदिर देवासगेट टंकी परिसर में हुई। इसमें मौजूद कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया। मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मनोहर गिरी, उपाध्यक्ष दिलीप चौहान, कार्यभारित प्रकोष्ठ के संयोजक मोहन विश्वकर्मा, अध्यक्ष प्रहलाद मेहर की मौजूदगी में 22 मई को मंत्री पारस जैन, मप्र कर्मचारी आयोग अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय, विधायक डॉ. मोहन यादव व अनिल फिरोजिया को मांगों का ज्ञापन देना तय किया। इसी क्रम में 23 मई को सभी कर्मचारी विरोधस्वरूप काली पट्‌टी बांधकर काम करेंगे। 24 को दोपहर 3 बजे दशहरा मैदान पानी की टंकी परिसर में कार्यपालन यंत्री लोक स्वा. यां. संधारण खंड पर ज्ञापन देकर घेराव किया जाएगा। 28 को दोपहर 3 बजे अधीक्षण यंत्री उज्जैन मंडल गऊघाट यंत्र महल मार्ग को ज्ञापन देकर प्रदर्शन करेंगे। 10 जून तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 11 जून को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 25 जून से अनिश्चितकालीन धरना व काम बंद आंदोलन करेंगे।

ये हैं प्रमुख मांगें : सभी विनियमित एवं कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित किया जाए स्थायी कर्मचारियों को छठे वेतनमान व सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए स्थायी कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाए। सभी कर्मचारियों को अंशदान बंद कर मासिक पेंशन लागू की जाए।

खबरें और भी हैं...