पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 डॉक्टर, 30 इंजीनियर, 40 मल्टीनेशनल्स जॉब वाले युवक युवतियों ने परिचय सम्मेलन में ढूंढे जीवन साथी

9 डॉक्टर, 30 इंजीनियर, 40 मल्टीनेशनल्स जॉब वाले युवक-युवतियों ने परिचय सम्मेलन में ढूंढे जीवन साथी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में देश विदेश के हाई प्रोफाइल युवक-युवतियों ने भागीदारी की। विदेशों से भी युवक अपना जीवन साथी तलाशने सम्मेलन में आए। एक हजार से ज्यादा प्रविष्ठियों में से 70 रिश्ते तय हुए हैं। रतलाम की एक निजी संस्था ने घोषणा की जो युवक-युवती समाज के सामूहिक विवाह में शादी करेंगे उनका खर्च संस्था वहन करेगी। नृसिंहघाट स्थित गंगा गार्डन में आयोजित परिचय सम्मेलन में मप्र के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उप्र से तथा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में जॉब कर रहे युवक-युवतियों व उनके परिजनों ने भागीदारी की। प्रविष्ठियों में 600 युवक और 400 युवतियों के परिचय प्राप्त हुए। मंच पर आकर युवतियों ने भी अपना परिचय दिया। अभा सर्व ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश महामंत्री प्रमोद शर्मा के अनुसार संस्था का यह पहला सम्मेलन था जिसमें 70 रिश्ते तय हुए हैं। उच्च शिक्षित और मल्टीनेशनल्स कंपनियों में जॉब कर रहे युवक-युवतियों ने खासकर रुचि ली है। दिल्ली की ऋतुश्री जो मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं, उन्होंने अपने जीवनसाथी की तलाश यहां की। बेंगलुरू में इंजीनियर अलका थापक भी सम्मेलन में आईं। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में जॉब कर रहे इंजीनियर युवकों ने परिजन भी बहू की तलाश में आए। वे गुजरात के रहने वाले हैं। उन्होंने मंच से कहा विवाह के बाद वे बहुओं को भी विदेश में नौकरी दिलाएंगे।

एडवोकेट जोशी सम्मानित

सम्मेलन में समाजसेवियों का सम्मान भी किया। इनमें इंदौर की दुष्कर्म पीड़ित चार साल की बेटी को न्याय दिलाने वाले एडवोकेट शरद जोशी का सम्मान किया गया। रतलाम के समाजसेवी ओमप्रकाश त्रिवेदी ने घोषणा की जो भी युवक-युवती सामूहिक विवाह में शादी करेंगे, उसका खर्च उनकी निजी संस्था वहन करेगी। मुख्य अतिथि आचार्य शेखर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जोशी, बिंदु भूषण दुबे, संयोजक प्रमोद शर्मा, श्याम पंचोली, राजेश त्रिवेदी, रवींद्र पुरोहित, योगेश शर्मा ने समाज सेवियों को सम्मान पत्र भेंट किए।

मैचिंग के लिए एप और वेबसाइट

समाज की मेघा नाइक ने विवाह योग्य युवक-युवतियों की कुंडली मिलान, वांछित युवक, युवतियों की तलाश व अन्य जानकारियांे के लिए अटूट संयोग नाम से मोबाइल एप और वेबसाइट बनाई है। मेघा ने बताया एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

रिश्ते तय करने के लिए समाज की पुस्तक भी देखी

खबरें और भी हैं...