पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदसौर एसपी ने उपद्रव अराजकता रोकने बनाया प्लान

मंदसौर एसपी ने उपद्रव-अराजकता रोकने बनाया प्लान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिषेक विद्यार्थी | मंदसौर. किसान आंदोलन की आहट के बीच मंदसौर एसपी मनोजकुमार सिंह ने उपद्रव, अराजकता, रोकने के लिए प्लानिंग बनाई है। प्रत्येक जिले से मंगाई प्लानिंग में गृह मंत्रालय ने मंदसौर की प्लानिंग को ज्यादा कारगर माना है। अब तमाम बिंदुओं पर प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर अमल होगा। उज्जैन जोन आईजी राकेश गुप्ता ने पिछले दिनों प्रेजेंटेशन देखा व पसंद किया। प्लानिंग के कारगर होने का कारण एसपी के मंदसौर व नीमच जिले के अनुभव माने जा रहे हैं। जून 2017 में बही फंटे से पिपलिया तक किसान आंदोलन के दौरान उपद्रव, हिंसा के बाद उपजे तनाव में मंदसौर के 5, नीमच के 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी। प्रदेश के कुछ जिलों में भी हालात बिगड़े थे। चूंकि मुद्दा किसानों से जुड़ा था और प्रदेश की करीब 65 से 70 फीसदी तक आबादी अब भी कृषि पर निर्भर है। ऐसे में उभरे बिंदुओं पर मंदसौर एसपी ने स्टडी कर रिपोर्ट बनाई।

खबरें और भी हैं...