पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामान उधार ले गया एसआई और हफ्ता भी मांगा भाजपा नेत्री भाजपा नेताओं के दबाव में मेरे ही थाने मे मेरे ऊपर प्रकरण दर्ज एसआई

सामान उधार ले गया एसआई और हफ्ता भी मांगा- भाजपा नेत्री भाजपा नेताओं के दबाव में मेरे ही थाने मे मेरे ऊपर प्रकरण दर्ज- एसआई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी बोले- एसआई पर केस दर्ज कैसे किया, जांच करेंगे, पांच सदस्यीय समिति बनाई

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

नकली ऑटो पार्ट्स जांच के दौरान मारपीट मामले में दूसरे दिन भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला कुशवाह ने अब एसआई प्रदीप राय पर हफ्ता वसूलने का आरोप लगाया। वहीं नीलगंगा थाना एसआई राय ने अपने ही थाने में खुद के खिलाफ केस दर्ज होने पर भाजपा नेताओं के दबाव की बात कही है। इधर, एसपी सचिन अतुलकर बोले- अब इस मामले की एएसपी अभिजीत रंजन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति जांच करेगी। गुरुवार दोपहर एसआई राय विवेकानंद कॉलोनी स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स पर नकली सामान बिकने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। ये दुकान भाजपा नेत्री कुशवाह की है। यहां एसआई राय का कुशवाह के बेटों से विवाद हुआ था। इसके बाद एसआई पर मारपीट का केस दर्ज किया गया।

एसपी ने अधिकारियों को फटकारा

एसआई राय के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। एसपी ने मातहतों को फटकार लगाते हुए कहा कि अपने ही एसआई के खिलाफ कैसे केस दर्ज कर दिया। शिकायत मिलने पर एसआई को जांच करने का अधिकार था। संबंधित दुकानदार सही थे तो उन्हें जांच में सहयोग करना था। आप लोगों ने क्या देखा। नाराज एसपी ने एएसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जो मामले की सच्चाई पता लगाएगी।

आमने-सामने
राय बोला था दो लाख दो, नहीं तो दुकान सील कर दूंगा

भाजपा नेत्री शकुंतला कुशवाह ने कहा एसआई प्रदीप राय 7 हजार का सामान उधार ले गया। पैसे मांगे तो दुकान सील की धमकी दी। इसके बाद गुरुवार को नकली सामान बेचने का आरोप लगाकर दुकान में घुसे। सेटलमेंट के नाम पर 2 लाख रुपए रिश्वत मांगी। मना करने पर बेटे से मारपीट की। मैं बीच-बचाव करने आई तो मुझ पर भी हाथ उठाया। हमारी सालों पुरानी दुकान हैं।

महिला नेत्री ने मचाया हंगामा

एसआई प्रदीप राय का कहना था नकली ऑटो पार्ट्स बेचने का आवेदन आया था। गुरुवार को पुलिस बल और वीडियो कैमरे लेकर जांच के लिए गए थे। एक महिला नेत्री आई, जिन्होंने हंगामा किया। मैं भी अधिकारी हूं। ऐसे मामलों में सादी वर्दी में दबिश देने का अधिकार हैं।

खबरें और भी हैं...