पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मई के तीसरे सप्ताह में होगा विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

मई के तीसरे सप्ताह में होगा विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | विक्रम विविविश्वविद्यालय का 23वां दीक्षांत समारोह मई के तीसरे सप्ताह में होगा। समारोह में 2016 आैर 2017 के पीएचडी व डीलिट उपाधि धारकों को उपाधियों के अलावा मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को उपाधियां एवं स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसके लिए 2 मई तक रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे। बीते वर्ष फरवरी में दीक्षांत समारोह हुआ था। इस बार अतिथियों के नाम आैर राजभवन से तारीख नहीं मिलने के कारण दीक्षांत समारोह आगे बढ़ता रहा। कुलसचिव डॉ. परीक्षित सिंह के अनुसार मई के तीसरे सप्ताह की स्वीकृति मिली है। जल्द ही तारीख घोषित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...