पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 दिन पहले पूर्व विधायक की गाड़ी के कांच फोड़े, अब आग लगा दी

5 दिन पहले पूर्व विधायक की गाड़ी के कांच फोड़े, अब आग लगा दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 दिन पहले अंजूश्री परिसर निवासी पूर्व विधायक रोडमल राठौर की घर के बाहर खड़ी कार के दो बदमाशों ने कांच फोड़ दिए। अब गुरुवार-शुक्रवार की रात में कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के चंद मिनट बाद ही पूर्व विधायक की नींद खुल गई और लोगों की मदद से आग बुझाई। शुक्रवार को एडीजी वी मधुकुमार से मुलाकात कर घटना की जानकारी देते हुए सुरक्षा की मांग की। राठौर ने कहा कि मुझे बहुत तकलीफ हो रही कि सीसीटीवी में छह दिन से कैद बदमाशों को पुलिस पकड़ नहीं पा रही हैै।

रात 1.38 बजे बाइक पर दो बदमाश राठौर के घर के बाहर आकर रुके। हाथ में बोतल थी जिसमें पेट्रोल भरा हुआ था। गाड़ी से उतरते ही स्कार्पियो पर पेट्राेल उड़ेलकर आग लगाकर भाग निकले। समय रहते पता चलने से राठौर और आसपास के लोगों ने आग बुझा ली। इस बार भी बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जिन्हें नानाखेड़ा पुलिस समेत सायबर टीम खोज रही है। राठौर के यहां इससे पहले आठ अप्रैल को वारदात हुई थी जिसमें तीन बदमाश बाइक पर पत्थर लिए आए और कार के कांच फोड़कर फरार हो गए थे।

आग फैलती तो हम घर में ही जिंदा जल जाते-राठौर

राठौर ने कहा कार घर के दरवाजे पर ही खड़ी थी। आग से पड़ोसी का शेड भी चपेट में आ गया था वह तो समय पर मेरी नींद खुल जाने से आग बुझा दी वरना आग फैलती तो घर को चपेट में ही ले लेती और हम जिंदा जल जाते। छह दिन में पुलिस फुटेज के आधार पर भी बदमाशों को खोज नहीं पाई, इसी कारण उनके हौसले और बुलंद हुए। समाज के लोगों के साथ एडीजी वी मधुकुमार से मुलाकात कर घर पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की है।

प्री-प्लान से हो रही घटना
आपसी विवाद में कोई परिचित संभवत: प्री प्लान कर घटना को अंजाम दे रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम को मोबाइल काल डिटेल, टावर लोकेशन समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी जुटाने में लगाया गया है। आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे। सचिन अतुलकर, एसपी

सीसीटीवी कैमरे में कैद गाड़ी पर पेट्रोल डालता बदमाश और जलती हुई कार।

खबरें और भी हैं...