पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूडीए का अधिकारी बनकर सस्ती दर पर प्लाॅट दिलाने के नाम ठगी

यूडीए का अधिकारी बनकर सस्ती दर पर प्लाॅट दिलाने के नाम ठगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैं प्राधिकरण में अधिकारी हूं। प्राधिकरण सीएम आवास योजना में सस्ते में प्लाॅट दे रहा है। डाउन पेमेंट जमा करोगे तो सस्ती दर पर प्लाॅट मिल जाएगा। लोग कथित अधिकारी के झांसे में आ गए और रुपए जमा करवा दिए। उन्होंने प्राधिकरण में संपर्क किया तो पता चला कि ऐसी कोई योजना नहीं है और न ऐसा कोई अधिकारी यहां है। उसके बाद इसकी शिकायत नागझिरी थाने में की गई।

मंगलवार को महाकाल वाणिज्यिक केंद्र में लगने वाले हाट बाजार में सब्जी का व्यवसाय करने वाले 25-30 व्यापरियों के साथ में ऐसी धोखाधड़ी हुई है। गणेश ललावत निवासी नानाखेड़ा ने खुद को प्राधिकरण का अधिकारी बताते हुए लोगों के लिए सीएम आवास योजना में सस्ती दर पर मकान व प्लाॅट दिलाने के नाम पर डाउन पेमेंट के रूप में 22 हजार से लेकर 44 हजार तक जमा करवा लिए। अशोक निवासी चंदेसरा भी हाट बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। उससे भी 44 हजार रुपए प्लाॅट के नाम पर ले लिए गए। उसे व अन्य लोगों को न तो प्लाॅट मिले और न जमा किए रुपए की अधिकृत रसीद। सब्जी व्यापारी अशोक ने बताया कि गणेश खुद को प्राधिकरण का अधिकारी बताता था। उसने सीएम आवास योजना में प्राधिकरण की नागझिरी स्थित शिप्रा विहार योजना में सस्ती दर पर प्लाॅट दिलवाने की बात कही थी। हाट में दुकान लगाने वाले अन्य व्यापारियों ने रुपए जमा करवाए थे। उसने शिकायत पुलिस को की है।

एेसे खुला राज

100 रुपए के स्टाम्प पर लिखा पढ़ी करने पर सब्जी व्यापारी को शक हुआ। उसने मौके पर जाकर पता किया तो वहां प्लाट की ऐसी कोई योजना नहीं पाई। प्राधिकरण जाकर पूछा तो वहां से उसे बताया गया कि हमारे यहां ऐसा कोई अधिकारी नहीं है और न ही इस तरह की कोई योजना चल रही है।

बाहरी व्यक्ति से लेनदेन न करें

प्राधिकरण कार्यालय से पहले योजना की जानकारी लें। अधिकृत अधिकारी-कर्मचारी के माध्यम से फार्म जमा करवाएं। राशि बैंक के माध्यम से जमा करवाएं। किसी भी बाहरी व्यक्ति से कोई भी व्यवहार नहीं करें। अभिषेक दुबे, सीईओ, यूडीए

खबरें और भी हैं...