स्थापना शाखा के ताले नहीं खुले, आज से ड्यूटी पर लौटेंगे 150 कर्मचारी
स्थापना शाखा के ताले नहीं खुले, आज से ड्यूटी पर लौटेंगे 150 कर्मचारी
उज्जैन | स्वास्थ्य विभाग के लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन शुक्रवार को भी सीएमएचओ व सिविल सर्जन कार्यालय की स्थापना शाखा के ताले नहीं खुले। इस वजह से अधिकारियों व कर्मचारियों के विभागीय कार्य नहीं हो पाए। आवक-जावक शाखा का काम भी बंद रहा। यहां न तो डाक ली गई और न डाक भेजी जा सकी। जिला अस्पताल की ओपीडी में जरूर आउटसोर्स के कर्मचारियों को लगाया गया, इससे मरीजों को राहत मिली। उन्हें कर्मचारियों की मदद से एम्बुलेंस से ओपीडी में जाने में आसानी हुई। जिला अस्पताल के वार्डों में 40-45 अतिरिक्त आउटसोर्स कर्मचारियों को लगाया गया। कर्मचारियों ने शुक्रवार को टॉवर चौक फ्रीगंज पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेताया कि मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर से आंदोलन की राह पर जाना पड़ेगा।