शांतिमुनिजी एवं संत मंडल का नमक मंडी में 12 साल बाद मंगल प्रवेश कल
शांतिमुनिजी एवं संत मंडल का नमक मंडी में 12 साल बाद मंगल प्रवेश कल
उज्जैन | शांतिमुनि महाराज, धैर्य मुनि, अनुपम मुनि, दिव्यमुनि आदि ठाना 4 का 12 वर्ष के बाद नमकमंडी महावीर भवन में रविवार को आगमन हो रहा है। सुनील श्रीमाल ने बताया 2017 में मुनिश्री का चातुर्मास नीमच में था। आगे खिरकिया हरदा के लिए स्वीकृत हुआ है। नीमच से खिरकिया विहार के दौरान धर्मापदेश देते संत मंडल श्रावक संघ नमकमंडी की विनती पर कुछ दिन उज्जैन में रुकेगा। मुनिमंडल बडऩगर रोड से नयापुरा नीमचौक में स्थानक पहुंचेगा जहां से सुबह 7 बजे प्रमुख मार्ग से होकर नमकमंडी महावीर भवन पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगा। महावीर भवन में मुनि मंडल के प्रवचन प्रतिदिन प्रात: 9.15 से 10.15 बजे तक होंगे। श्रावक संघ के विमलचंद मूथा, रामचन्द्र श्रीमाल, प्रकाशचंद सूर्या, मदनलाल दुग्गड़ ने समाजजनों से मुनि मंडल की अगवानी कर सभा में शामिल होने का अनुरोध किया है।
सर्व साली मराठी समाज की बैठक कल सेठीनगर में
उज्जैन | सर्व साली मराठी समाज विकास एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे श्री राजाभाऊ घाटे निवास सेठी नगर में आयोजित की गई है। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कोषाध्यक्ष हेमंत भोपाळे ने जानकारी दी।