पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टॉवर पर बनाई मानव शृंखला, आज शाम को तय होगी आगे की रूपरेखा

टॉवर पर बनाई मानव शृंखला, आज शाम को तय होगी आगे की रूपरेखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभी विभागों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय सामूहिक अवकाश के द्धितीय चरण में शुक्रवार को टावर चौक तक रैली निकालकर यहां मानव शृंखला बनाई। यहां तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोतीलाल निर्मल, कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष मानसिंह चौहान, लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कहा की उनकी इस लड़ाई में वे उनके साथ है। मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश गोठवाल ने बताया जिले में लिपिक वर्गीय व चतुर्थ श्रेणी पांच हजार कर्मचारी दो दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहे थे। आंदोलन की आगे की रूपरेखा शनिवार शाम को प्रदेश से मार्गदर्शन मिलने के बाद तय होगी। मानव श्रृंखला के दौरान अर्जुन मालवीय, अनिल मालवीय, कमलेश वाडिया, दिनेश नागर, भूपेंद्र यादव, यशवंत बडगोत्या, प्रमोद गुप्ता मौजूद थे।

प्रमुख मांगें : वेतन विसंगति दूर की जाए। रमेशचंद्र शर्मा समिति की अनुशंसा लागू की जाए। सहायक ग्रेड तीन के वेतन का उन्नयन किया जाए। यांत्रिकी विभागों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को बगैर शर्त के समय मान वेतन मान दिया जाए आदि मांगें हैं।

मानव शृंखला बनाते कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...