युकां ने रेप केस के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
युकां ने रेप केस के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
उज्जैन | युवक कांग्रेस ने देश में हो रही रेप की घटनाओं के विरोध में टॉवर चौक से शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। शहीद पार्क पर कठुआ में मृत बच्ची की आत्मा की शांति के लिए मौन श्रद्धांजलि भी दी। युवक कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष चंद्रभानसिंह चंदेल के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 7.30 बजे टॉवर चौक से शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद पार्क पर मृत कठुआ की बालिका को श्रद्धांजलि दी गई।