पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंधी समाज ने मनाया संत कंवरराम का जन्मोत्सव

सिंधी समाज ने मनाया संत कंवरराम का जन्मोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंधी समाज ने मनाया संत कंवरराम का जन्मोत्सव

उज्जैन | सिंधी समाज ने संत कंवरराम स्मरण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को संतश्री का जन्म उत्सव सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में मनाया। समाजजनों ने संत कंवरराम के चित्र पर माल्यार्पण की तथा संपूर्ण समाज ने पुष्पांजलि अर्पित की। स्मरण समिति के प्रमुख सुनील नवलानी ने बताया संत का जन्म अखंड भारत वर्तमान में पाकिस्तान में हुआ था। संत बाल्यकाल से ही समाज व देश के प्रति समर्पित थे। महेश परियानी, गोपाल बलवानी, महेश सीतलानी, शिवा कोटवानी, रूप पमनानी, नरेश धनवानी, अशोक राजवानी, अरुण रोचवानी, डॉ.पुरुषोत्तम जेठवानी, दीपक बेलानी, पार्षद रिंकू बेलानी ने पुष्पांजलि अर्पित की।

खबरें और भी हैं...