पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालिदास अकादमी में 1 मई से शास्त्रीय नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला

कालिदास अकादमी में 1 मई से शास्त्रीय नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 से 50 वर्ष की आयु तक के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे

भास्कर संवाददाता.उज्जैन

कालिदास संस्कृत अकादमी की ओर से शास्त्रीय नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला 1 से 21 मई तक आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला के अंतर्गत भरतनाट्यम आैर कथक शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी की प्रभारी निदेशक प्रतिभा दवे के अनुसार इस कार्यशाला में भरतनाट्यम का प्रशिक्षण देने के लिए इंदौर से श्रुति राजीव शर्मा आएंगी। वहीं शहर की प्रज्ञा गढ़वाल कथक नृत्य का प्रशिक्षण देंगी। 21 दिवसीय कार्यशाला में 5 से 50 वर्ष की आयु तक के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण नि:शुल्क रहेगा। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए 16 से 27 अप्रैल तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक अकादमी कार्यालय से आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्रतिभाओं का कल होगा सम्मान

उज्जैन | राठौर समाज के प्रोफेशनल डिग्रीधारी 100 अविवाहित युवाओं का परिवार सहित पिकनिक रविवार को चोखी ढाणी इंदौर में होगा। आरएन राठौर ने बताया उभरता राठौर समाज मिशन द्वारा प्रतिभाओं को डायमं्ड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...