परशुराम जयंती पर चल समारोह को लेकर फ्रीगंज क्षेत्र की बैठक आज
उज्जैन | अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से 18 अप्रैल को महाकाल मंदिर से निकलने वाले परशुराम जयंती चल समारोह की तैयारी के लिए शनिवार को बैठक आयोजित होगी। समाज के अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया विभिन्न संवर्गों के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की यह बैठक शाम 7 बजे राजस्व कॉलोनी स्थित हरदेनियां पैलेस पर होगी। इस बैठक में चल समारोह की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही फ्रीगंज क्षेत्र से अधिक से अधिक ब्राह्मणों को इसमें शामिल करने के लिए कार्य योजना बनेगी। अभा ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष निर्दोष पाठक निर्भय ने बताया ब्राह्मण समाज के जियालाल शर्मा, कमलाशंकर त्रिवेदी, घनश्याम हरदेनियां, रामेश्वर दुबे, यशवंत व्यास, राजेंद्र गुरु, रवि शुक्ला, निशा त्रिपाठी, इंदिरा त्रिवेदी, राधेश्याम दुबे, विजय व्यास आदि ने समाजजनों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।