पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुबह 6 बजे नहीं खुलता महाकाल में वीआईपी गेट का लड्डू काउंटर

सुबह 6 बजे नहीं खुलता महाकाल में वीआईपी गेट का लड्डू काउंटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाकाल मंदिर में पुलिस चौकी स्थित वीआईपी गेट पर बना मंदिर प्रबंध समिति का लड्डू काउंटर सुबह 6 बजे से नहीं खुलता है। इस कारण से श्रद्धालु प्रसाद नहीं खरीद पाते हैं और उन्हें परेशान होकर काउंटर खुलने तक का इंतजार करना पड़ता है। यही हालत पुलिस चौकी स्थित वीआईपी क्लॉक रूम की भी है जो कि सुबह 6 बजे से नहीं खुलता है। बताया जाता है कि यहां ड्यूटी करने वाले कर्मचारी ही लेट आते हैं। प्रसाद काउंटर और क्लॉक रूम नहीं खुलने की वजह से श्रद्धालु इधर-उधर भटकते रहते हैं। मंदिर में रोज तड़के 4 बजे भस्म आरती होती है और 6 बजे आरती समाप्त हो जाती है। इसके बाद श्रद्धालु निर्गम गेट से निकलकर बाहर आ जाते हैं। अधिकांश श्रद्धालु पुलिस चौकी गेट पर पहुंचते हैं लेकिन यहां प्रसाद काउंटर सुबह 7 बजे या इसके बाद ही खुलता है। इस कारण श्रद्धालुओं को प्रसाद खरीदने तक के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। वहीं कई श्रद्धालु वीआईपी गेट पर क्लॉक रूम खुलने का भी इंतजार करते रहते हैं क्योंकि क्लॉक रूम पर ही श्रद्धालुओं को मोबाइल बैग आदि कीमती सामान रखने की सुविधा मिलती है। इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक अवधेश शर्मा ने का कहना है कि दोनों काउंटर सुबह 6 बजे से ही खुलना चाहिए। इस संबंध में संबंधित कर्मचारियों से जानकारी लेकर उन्हें समय पर काउंटर खोलने के निर्देश जारी करेंगे।

पुलिस चौकी स्थित वीआईपी गेट पर बना लड्डू काउंटर सुबह 6 बजे इस तरह बंद रहता है।

खबरें और भी हैं...