पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्यारह मुखी हनुमान कवच रूद्र यज्ञ व रामकथा आज से, खेड़ापति से निकली कलश यात्रा, हाथी, घोड़े, ध्वज और संतों के साथ महिलाएं शामिल

ग्यारह मुखी हनुमान कवच रूद्र यज्ञ व रामकथा आज से, खेड़ापति से निकली कलश यात्रा, हाथी, घोड़े, ध्वज और संतों के साथ महिलाएं शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी महावीरदास के सानिध्य में शनिवार से शुरू होने वाले ग्यारह मुखी हनुमान कवच रूद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा से पूर्व शुक्रवार की शाम निकास चौराहा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकली। यात्रा में आगे कड़ाबीन, घोड़े, बग्घी, बैंड के साथ सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर पैदल चल रही थी। केसरिया ध्वज लहराते भक्त, अखाड़े में शस्त्र घुमाते लोग निकले। मार्ग में 50 से अधिक मंचों से पुष्पवर्षा की गई। आयोजन समिति के अजीत मंगलम, अनंतनारायण मीणा ने बताया आयोजन के यजमान समाजसेवी हरिसिंह यादव रामायण जी सिर पर धारण कर शोभायात्रा में पैदल शामिल हुए। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल गयाकोठा सप्तऋषि मंदिर के पास इंदिरानगर पहुंची। शनिवार से अयोध्या निवासी सिद्ध बाबा नरसिंहदास महाराज के श्रीमुख से संगीतमय श्रीराम कथा प्रारंभ होगी जो 22 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक चलेगी। चेरीटेबल ट्रस्ट गुजरात द्वारा यह अनुष्ठान किया जा रहा है।

खेड़ापति हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकली। यात्रा में संतों के साथ एक हजार महिलाएं कलश लेकर पैदल चल रही थी। श्रद्धालु केसरिया ध्वज लहराते चल रहे थे।

खबरें और भी हैं...