आर्ट गैलेरी में सजे दो नवोदित कलाकारों के 50 चित्र
प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसपी अतुलकर व अन्य।
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
राजस्व कॉलोनी स्थित क्लब फनकार आर्ट गैलेरी में शुक्रवार से दो नवोदित कलाकारों की तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। नवोदित कलाकार भारती जैन आैर पूर्णिमा चित्तोड़िया द्वारा तैयार किए गए 50 चित्र इस प्रदर्शनी में लगाए गए। भारती ने बुद्ध आैर समसामयिक चित्रों को चटक रंगों से उकेरा है, वहीं पूर्णिमा ने प्राकृतिक दृश्यों पर आधारित चित्र बनाए हैं। शुक्रवार शाम एसपी सचिन अतुलकर ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। स्वागत क्लब फनकार की निर्देशिका वसु गुप्ता ने किया। इस दौरान एसपी अतुलकर ने कहा कला मेडिटेशन की तरह है। इसे कायम रखना कला जगत की जिम्मेदारी है। इस मौके पर वरिष्ठ चित्रकार अक्षय आमेरिया, डॉ. आरपी शर्मा, एलएन सिंगरोडिया, आरके वाडिया, राजेश पंड्या, बृज खरे आदि उपस्थित थे। प्रदर्शनी 14 व 15 अप्रैल को शाम 5 से रात 8 बजे तक कलाप्रेमियों के लिए खुली रहेगी।