पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब इंजीनियर को सिंहस्थ व सिटी सबडिवीजन के एसडीओ का प्रभार

सब इंजीनियर को सिंहस्थ व सिटी सबडिवीजन के एसडीओ का प्रभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब इंजीनियर को सिंहस्थ व सिटी सबडिवीजन के एसडीओ का प्रभार

उज्जैन |
पीडब्ल्यूडी में तीन सहायक यंत्री होने के बावजूद सब इंजीनियर को सिंहस्थ सबडिवीजन व सिटी सबडिवीजन के एसडीओ का प्रभार दे रखा है। सहायक यंत्रियों को एसडीओ के प्रभार से वंचित कर रखा है। सीई कार्यालय में तीनों सहायक यंत्रियों को अटैच किया हुआ है। सब इंजीनियर को एसडीओ का प्रभार उस समय दिया गया था जब विभाग के पास में कोई सहायक यंत्री नहीं थे। ऐसे में यहां पदस्थ सब इंजीनियर को सिनियरिटी के आधार पर एसडीओ का प्रभार दिया गया था। विभाग में अब यह स्थिति नहीं है। उसके पास में पर्याप्त सहायक यंत्री हैं जिनमें से किसी को एसडीओ का प्रभार दिया जा सकता है। विभाग में इसको लेकर चर्चा है कि तीन सहायक यंत्री होने के बावजूद सब इंजीनियर को एसडीओ का प्रभार दे रखा है। विभागीय जानकारी के अनुसार विभाग के पास में वर्तमान में सहायक यंत्री यतिन चुंडावत, केएस चौहान व एके जैन हैं। वर्तमान में उक्त अधिकारी सीई कार्यालय में अटैच हैं। उनकी सबडिवीजन में पोस्टिंग नहीं हुई है। वर्तमान में सब इंजीनियर डीके मलैया के पास में सिंहस्थ सबडिवीजन व सिटी सबडिवीजन के एसडीओ का प्रभार है। पीडब्ल्यूडी सीई एमपी सिंह का कहना है कि शासन के आदेश से पदस्थापना होती है।

खबरें और भी हैं...