पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा 30% दर से कर्ज चुकाने से परेशान था

सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा 30% दर से कर्ज चुकाने से परेशान था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा 30% दर से कर्ज चुकाने से परेशान था

उन्हेल | ग्राम पासलोद में किसान की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। बताया जा रहा है मृतक किसान रमेश राठौर 30 प्रतिशत दर से कर्ज चुकाने से परेशान था। आत्महत्या से पहले मृतक द्वारा लिखे सुसाइड नोट में उज्जैन शिप्रा नदी किनारे रहने वाला पंडा व दो अन्य व्यक्तियों का उल्लेख भी है, जिनके कारण वह परेशान रहता है। जांच के बाद पुलिस केस दर्ज करेगी। गौरतलब है शनिवार शाम रमेश ने कीटनाशक दवा पी ली थी। गंभीर अवस्था में रमेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे उज्जैन रैफर कर दिया मगर रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया था। टीआई एमआर रोमड़े ने बताया जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...