घर के सामने हॉर्न बजाए, मना किया तो चाकू मारकर भागे
नयापुरा जैन कॉलोनी में शुक्रवार रात गमी वाले घर के सामने हॉर्न बजा रहे युवकों को घर वालों ने रोका तो चाकू मारकर भाग गए। जैन कॉलोनी निवासी रईसा बी के घर गमी हो गई थी। रात को 8-10 युवक बाइक पर सवार होकर घर के सामने हुड़दंग कर रहे थे। वे जोर से बाइक के हॉर्न बजा रहे थे। जब रईसा बी और अन्य लोग उन्हें रोकने पहुंचे तो युवक विवाद पर उतर आए और चाकू से हमला कर दिया। जिससे रईसा बी, राजा शेख और मो. रफीक घायल हो गए। इसके बाद क्षेत्र के नागरिक एडीजी कार्यालय देवासरोड पर पहुंचे। कार्यालय का घेराव कर रहे लोगों को पुलिसकर्मी समझा कर जीवाजीगंज थाने ले गए तथा रिपोर्ट दर्ज की।
घायलों का अस्पताल में उपचार किया।