लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर एवं उद्यमी डाॅ.बमशंकर जोशी का निधन
ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल के क्वाडिनेटर व लायंस क्लब के गर्वनर रह चुके डॉ.बमशंकर जोशी का 65 वर्ष की उम्र में ह्रदय संबंधी बीमारी के चलते शुक्रवार सुबह निधन हो गया। हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले जोशी की अंतिम यात्रा निवास से निकली। जिसमें पूर्व सांसद सज्जनसिंह वर्मा, सत्यनारायण पंवार, पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, पूर्व कुलपति रामराजेश मिश्र, निगम सभापति सोनू गेहलोत, विक्की यादव, आजम शेख, उमेश सेंगर, प्रकाश रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चक्रतीर्थ पर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. जोशी पूर्व विधायक डॉ. बटुकशंकर जोशी के भाई थे।
स्मृति शेष : पढ़े पेज-8