पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रुप में पोस्ट डालने पर विवि के कर्मचारियों के बीच विवाद

ग्रुप में पोस्ट डालने पर विवि के कर्मचारियों के बीच विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | विक्रम विवि के कर्मचारियों के बीच शुक्रवार दोपहर विवाद हो गया। एक ग्रुप में विवादित पोस्ट डालने को लेकर उपजे इस विवाद में विवि सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों का विक्रम मंडली के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप है। इस ग्रुप में अकादमिक शाखा में कार्यरत एक दैवेभो कर्मचारी ने पोस्ट डाल दी। यह पोस्ट दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने आैर सैलेरी नहीं मिलने से संबंधित थी। पोस्ट को लेकर तृतीय आैर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के कुछ नेता पोस्ट डालने वाले कर्मचारी के पास पहुंचे आैर गाली-गलौच करने लगे। दोनों पक्षों की ओर से इस मामले में कोई शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...