पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी के लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर को ब्राउन शुगर सप्लाई में फंसाने के लिए मां ने 5 लाख में सौदा किया, खुद फंस गईं

बेटी के लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर को ब्राउन शुगर सप्लाई में फंसाने के लिए मां ने 5 लाख में सौदा किया, खुद फंस गईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोठीरोड पर दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

बेटी के लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर को ब्राउन शुगर सप्लाई में फंसाने के लिए मां ने 5 लाख रुपए में सौदा किया लेकिन वो खुद ही फंस गईं। शुक्रवार रात 8 बजे पुलिस ने मां सहित पांच लोगों को कोठीरोड से गिरफ्तार किया है। वे यहां बेटी के पार्टनर की गाड़ी में ढाई लाख रुपए की ब्राउन शुगर रखने वाले थे।

माधवनगर सीएसपी सतीश समाधिया और साइबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे ने बताया मालीपुरा के समीप लक्कड़गंज निवासी बबली जायसवाल, मक्सीरोड गोपालपुरा निवासी पुष्पा, नितेश, अलखधाम निवासी पं.विष्णु शर्मा और राजस्थान निवासी पृथ्वी को गिरफ्तार किया है। बबली की लड़की लक्कड़गंज निवासी राहुल के साथ लिव इन रिलेशन में रहने चली गई थी। इससे बबली खफा थी। उसने राहुल को फंसाने के लिए पांच लाख रुपए में सौदा किया। सवा दो लाख रुपए राजस्थान के पृथ्वी को पं.शर्मा के माध्यम से भिजवाकर 230 ग्राम ब्राउन शुगर मंगाई।

शुक्रवार रात राहुल की परिचित पुष्पा की मदद से उसे कोठी रोड बुलाया। वे उसे ब्राउन शुगर के केस में फंसा पाते, इससे पहले ही पुलिस को सूचना मिल गई। मौके पर पुष्पा समेत अन्य की गाड़ी की डिक्की चैक की तो ब्राउन शुगर निकली। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस माधवनगर थाने ले आई। जहां देररात तक कार्रवाई जारी थी।

खबरें और भी हैं...