- Hindi News
- National
- बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री का उछाल, उमस भी बढ़ी
बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री का उछाल, उमस भी बढ़ी
उज्जैन | शहर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ हो गया। बादल छंटते ही गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री का उछाल आ गया। दिनभर लोग गर्मी आैर उमस से पसीना-पसीना होते रहे। दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। शुक्रवार को हवा की दिशा में भी परिवर्तन आ गया। शुक्रवार को हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदल कर उत्तर-पश्चिमी हो गई। दिनभर 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवा चलती रही। इधर रात के तापमान में भी आधा डिग्री की मामूली कमी आई। गुरुवार-शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा।