पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरी दोपहर में चार घंटे 13 कॉलोनियों की बिजली बंद

भरी दोपहर में चार घंटे 13 कॉलोनियों की बिजली बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस के नाम पर गरमी में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। शुक्रवार को तेज गर्मी में दोपहर 12.30 से 4.30 बजे तक शटडाउन का परमिट उच्चदाब मेंटेनेंस को दे दिया। एचटी की टीम ने 38 डिग्री तापमान में 13 कॉलोनियों की बिजली बंद कर दी। चार घंटे तक लोग बेहाल हो गए।

बिजली कंपनी के एई व उच्चदाब मेंटेनेंस प्रभारी पीके नरवरे का कहना है सुबह से लेकर शाम तक मेंटेनेंस का शेड्यूल फिक्स है। सुबह के समय दूसरी कॉलोनियों में मेंटेनेंस किया जा रहा है। रहवासियों ने सवाल उठाए हैं कि गर्मी को ध्यान में रखकर क्यों मेंटेनेंस का शेड्यूल नहीं बनाया गया। भरी दोपहर में शट डाउन का परमिट कैसे दे दिया।

यहां बंद कर दी बिजली: शुक्रवार को कीर्ति विहार, दीप्ति विहार, तृप्ति विहार, परिणय गार्डन, पावापुरी धाम, प्रशांति एवेन्यू, महाकाल एवेन्यू, महावीर बाग, केसर परिसर,त्रिवेणी हिल्स, सिद्धि विहार, प्रीति परिसर, सनराइज सिटी कॉलोनी में दोपहर 12.30 से 4.30 बजे तक बिजली बंद की गई। शनिवार को महानंदानगर के ए व बी सेक्टर, महाशक्तिनगर में 12.30 से 4.30 बजे तक बिजली बंद की जाएगी।

खबरें और भी हैं...