पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली की रीडिंग कम करने के नाम पर रुपए मांगे, मीटर रीडर को हटाया, वेतन भी काटा

बिजली की रीडिंग कम करने के नाम पर रुपए मांगे, मीटर रीडर को हटाया, वेतन भी काटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | वल्लभनगर क्षेत्र में मीटर रीडिंग करने वाले प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी नीतेश सिसौदिया को शुक्रवार को हटा दिया गया। उसका वेतन भी काटा गया है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नीतेश मीटर रीडिंग लेने के दौरान लोगों से रीडिंग कम करने के नाम पर रुपए की मांग करता था। वल्लभनगर जोन पर इसकी शिकायत हुई थी। जिसकी जांच की गई जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि वह रीडिंग कम करने के नाम पर लोगों से रुपए की मांग करता है। उसके बाद यह कार्रवाई की गई। उसे 13 अप्रैल तक का वेतन भी नहीं दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...