पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविधान निर्माता बाबा साहेब की अाज मनाएंगे जयंती

संविधान निर्माता बाबा साहेब की अाज मनाएंगे जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता बाबा साहेब की अाज मनाएंगे जयंती

उज्जैन |
आंबेडकर जयंती पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मप्र दलित साहित्य अकादमी के तत्वावधान में टावर स्थित प्रतिमा पर सुबह 8 बजे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। अपराह्न 4 बजे अकादमी सभागृह सेंट्रल स्कूल के सामने विचार गोष्ठी होगी। जानकारी पीसी बैरवा ने दी। संत शिरोमणि अहिरवार रविदास समाज संघ वृदांवनपुरा गुरुद्वारा से वाहन रैली निकालेगा। विभिन्न मार्गों से होकर रैली टावर स्थित प्रतिमा स्थल पर समाप्त होगी। यहां 101 दीपों से महाआरती की जाएगी। अजा कांग्रेस विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट ने बताया शहर जिला कांग्रेस कमेटी व अजा कांग्रेस विभाग द्वारा सुबह 10 बजे बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

सेन समाज ने शिप्रा तट पर पूजन कर निकाली वाहन रैली

उज्जैन |
सेन समाज में शुक्रवार को सेन महाराज की जयंती मनाई। सर्व सेन युवा संगठन के तत्वावधान में सुबह 8 बजे से रामघाट पर सेन महाराज के मंदिर में अभिषेक पूजन किया गया व वाहन रैली निकाली गई। संगठन के सुनील वर्मा ने बताया रैली में युवा जयकारे लगाते हुए केसरिया ध्वज लहराते हुए निकले। विभिन्न मार्गों से रैली क्षीरसागर पर समाप्त हुई। शाम को शिप्रा तट पर आरती पूजन व सम्मान समारोह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सेन समाज के बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

खबरें और भी हैं...