पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरना देकर एक घंटे मंडी बंद कराई

धरना देकर एक घंटे मंडी बंद कराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | भावांतर योजना लागू करने, एसएमएस से किसानों को सूचना देने की मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की घोषणा महज छलावा है। सच्चाई यह है कि अधिकांश किसानों को भावांतर का भुगतान नहीं मिल रहा है। चना, मसूर, सरसों खरीदी हेतु एसएमएस नहीं आ रहे हैं। यह बात चिमनगंज मंडी प्रांगण में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान मंडी उपाध्यक्ष शेरू पटेल ने कही। जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार की उपस्थिति में मंडी मे किसानों ने 1 घंटे मंडी बंद करवाई और धरना दिया। धरना प्रदर्शन में किसानों ने अपनी पीड़ा सुनाई। धरने के बाद राज्यपाल, कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...