पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाबी खुशबू से महकेगी अकादमी, व्यंजन बनाने के लिए अमृतसर से आएंगे कारीगर

पंजाबी खुशबू से महकेगी अकादमी, व्यंजन बनाने के लिए अमृतसर से आएंगे कारीगर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | कालिदास अकादमी परिसर में रविवार को पंजाबी व्यंजनों की खुशबू से महकेगा। पंजाबी बैसाखी मेले में पंजाबी व्यंजन बनाने के लिए अमृतसर से 30 कारीगरों का दल उज्जैन आएगा। पंजाबी तड़के के साथ यहां लुधियाना का डांस ग्रुप पारंपरिक पंजाबी भांगड़ा आैर गिद्धा नृत्य की प्रस्तुतियां देगा। वहीं अकादमी परिसर को पंजाब की तर्ज पर सजाया जाएगा। पंजाबी साहित्य अकादमी भोपाल के सहयोग से खत्री अरोडवंशीय समाज आैर सिक्ख समाज द्वारा रविवार की शाम अकादमी में पंजाबी बैसाखी मेले का आयोजन किया जा रहा है। खत्री अरोडवंशीय समाज के अध्यक्ष कुलभूषण खुनेजा, महासचिव अश्विन नरूला आैर उपाध्यक्ष प्रेम छाबड़ा ने बताया बैसाखी मेले को पंजाब दा लश्कारा नाम दिया गया है। लुधियाना के दीप फोक डांस ग्रुप के कलाकारों द्वारा पारंपरिक भांगड़ा आैर गिद्धा नृत्य की प्रस्तुतियों के अलावा शौर्य प्रदर्शन भी किया जाएगा। शहरवासियों को पंजाबी व्यंजनों के स्टॉल मिलेंगे। खाट, ट्रैक्टर सहित कार्यक्रम स्थल को पंजाब की तर्ज पर ही सजाया जाएगा। रविवार शाम 6 बजे शुरुआत होगी।

खबरें और भी हैं...