डॉ.जोशी खुद एक संगठन थे
द्योगिक विकास नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित के संस्थापक और वर्तमान अध्यक्ष एवं उद्योग संघ के अध्यक्ष डॉ.बमशंकर जोशी का निधन हो गया। शहर का एक ऐसा नाम जो हर क्षेत्र में अपनी महती भूमिका अदा करने के लिए दिन-रात तत्पर रहता था। डॉ.जोशी के बारे में जितना बताया जाए, उतना ही कम होगा। वे शहर के दर्जनों सामाजिक, राजनीतिक, औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। डॉ.जोशी सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में अपनी रुचि तो रखते ही थे, वे खेल जगत में भी अपना विशेष दखल रखते थे। राष्ट्रीय मलखंब फेडरेशन के पूर्व संस्थापक और वर्तमान में मप्र के अध्यक्ष होने के साथ ही सैपक टाकरा खेल के अध्यक्ष, बास्केटबॉल के संरक्षक सहित प्रदेश की कई और संस्थाओं के संस्थापक सदस्य रह चुके हैं।
इन संस्थाओं से जुड़े : डॉ.जोशी मलखंभ फेडरेशन के संस्थापक रहने के साथ ही कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक और लायंस क्लब उज्जैन के पूर्व गवर्नर भी रह चुके हैं। वर्षों से वे कालिदास मोंटेसरी स्कूल के डायरेक्टर भी थे। डॉ.बमशंकर जोशी ने औद्योगिक विकास के लिए बहुत कार्य किए हैं। चाहे वह बिजली की समस्या हो या अन्य कोई औद्योगिक समस्या, डॉ.जोशी ने फ्लोरीकल्चर को लेकर भी बहुत कार्य किए हैं।
- उल्लास वैद्य (उद्यमी एवं साइकिल पोलो एसो. मप्र के अध्यक्ष)