निगम ने निजातपुरा में जर्जर मकान गिराया
उज्जैन | नगर निगम ने जर्जर भवनों को गिराने के क्रम में शुक्रवार दोपहर निजातपुरा में गौतम कुमार का भवन गिराया। भवन को लेकर किराएदार बद्रीलाल ने न्यायालय में वाद भी लगाया था। न्यायालय से निराकरण होने के बाद निगम ईई अरुण जैन ने 9 अप्रैल को बद्रीलाल को भवन खाली करने के लिए तीन दिन का नोटिस दिया था। बद्रीलाल भवन में लांड्री चलाता था। जर्जर भवन हो जाने से दुकान खाली थी। निगम गैंग ने कार्रवाई करते हुए भवन को हटा दिया।