पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोयाबीन स्टॉक बिकने को तैयार, भाव वृद्धि नहीं हो रही

सोयाबीन स्टॉक बिकने को तैयार, भाव वृद्धि नहीं हो रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | सोयाबीन का बंपर स्टॉक लेकर बैठे कारोबारी और किसान बड़े लाट बेचने को तैयार हैं। 4 हजार और 4500 रुपए भाव की संभावना समाप्त होने से अब स्टॉक बोझ हल्का करने की तैयारी है। बीज व्यापार वालों की आपसी प्रतिस्पर्धा किसी बड़ी जांच की ओर इशारा करती है। सरकार के ध्यान में सोयाबीन बीज का व्यापार आने से फोरीतौर पर बीज वाला माल जांचा जा सकता है। साधारण सोयाबीन भी उग आता है। इसका फायदा उठाकर प्रमाणित बीज की लाइन में ला दिया गया है। सूत्रों की मानें तो मंडियों से खरीदा ग्रेडिंग किया सोयाबीन ही बीज में बेचा जाता है। करोड़ों रुपए का सोयाबीन बीज स्टॉक में डंप है। इसे महाराष्ट्र लाइन पर बेचने की खबर है। अगले माह से इसका व्यापार जोरों पर चल निकलेगा। मंडी में सोयाबीन 3826 रुपए बिका।

डॉलर चना किराना में 6345 रुपए बिका
पांच हजार रुपए में डॉलर और 3400 रुपए में लाल चना मिले तो स्टॉक वालों को खरीदना चाहिए। इस प्रकार की खबर मंडी क्षेत्र में शुक्रवार को चलती रही। डॉलर किराना आयटम में 6345 रुपए बिक गया। 100-200 रुपए सुबह भाव बढ़े, लेकिन दोपहर बाद भाव नीचे आ गए। लाल चना स्टॉक में अधिक हो गया। फायदे की संभावना लंबे समय बाद की बताई जा रही है। लाल चना सरकारी भाव 4400 रुपए है। मंडी में 3200 से 3500 रुपए के भाव किसान धन की जरूरत के लिए ही बेच रहे हैं। चना व्यापार कहीं बड़े घाटे का सौदा नहीं बन जाए। यह समझकर स्टॉक वाले सीमित खरीदी कर मंडी में बने हुए हैं।





डॉलर चने के व्यापारी हजारी सेठ तो कम भाव में स्टॉक में चना खरीदाना बुरा नहीं मानते। उन्होंने बताया इससे नीचे भाव अब नहीं आते और अगर कुछ हो भी तो व्यापार में लाभ-हानि चलती है।

खबरें और भी हैं...