सामूहिक विवाह 18 को, 51 जोड़ों के विवाह होंगे
सामूहिक विवाह 18 को, 51 जोड़ों के विवाह होंगे
उज्जैन | डॉ. भीमराव अांबेडकर जयंती पखवाड़े के अवसर पर 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे कार्तिक मेला प्रांगण में अखिल अनुसूचित जाति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। इसमें 51 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा इंडिया के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा व बैरवा समाज सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष ज्ञानसिंह टाटावात ने बताया सम्मेलन के दौरान सभी अजा वर्ग के समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।