कृषि मंडी में आज जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन
कृषि मंडी में आज जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन
उज्जैन | कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन सुबह 11.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें सोमवार को शाजापुर में होने वाले राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का सीधा प्रसारण किसानों के लिए किया जाएगा। शाजापुर में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना अंतर्गत रबी 2016-17 के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं पर 200 रुपए प्रति क्विंटल के मान से किसानों को प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। जिला स्तरीय किसान सम्मेलन के अतिथि ऊर्जा मंत्री पारस जैन, सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक डॉ. मोहन यादव, सतीश मालवीय, बहादुरसिंह चौहान, अनिल फिरोजिया, दिलीपसिंह शेखावत, मुकेश पंड्या, महापौर मीना जोनवाल, सुल्तानसिंह शेखावत, किशनसिंह भटोल, बहादुरसिंह बोरमुंडला, किशोर शर्मा होंगे। अध्यक्षता सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय करेंगे।
आनंदक स्नेह मिलन व अभिनदंन समारोह आज
उज्जैन | ग्राम पंचायत चिंतामन जवासिया व उज्जैन जिले के सभी आनंदकों का मिलन समारोह सोमवार शाम 5 बजे चिंतामण गणेश स्थित विनायक गार्डन पर होगा। आयोजन समिति के राजेश पुजारी व सत्यनारायण शर्मा ने बताया विगत वर्षों से आनंदकों द्वारा उज्जैन में दिव्यांग, वरिष्ठजन, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय व ऐतिहासिक कार्य समाज में किए हैं। इस अवसर पर कलेक्टर संकेत भोंडवे का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।