पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुमानदेव में आज अखंड रामायण की पूर्णाहुति

गुमानदेव में आज अखंड रामायण की पूर्णाहुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमानदेव में आज अखंड रामायण की पूर्णाहुति

उज्जैन | प्राचीन सिद्ध बालाजी धाम बाबा गुमानदेव हनुमान के दरबार में मप्र का पहला और शहर में अनूठा भंडारा सोमवार को होगा। सोमवती अमावस्या पर अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति होगी व शाम 7 बजे महाआरती के बाद भंडारा शुरू होगा। आयोजन समिति के पं. चंदन गुरु ने बताया पीपलीनाका रोड स्थित सिद्ध बालाजी धाम बाबा गुमानदेव हनुमान मंदिर पर विशेष भंडारा किया जाएगा। इसमें सिर्फ दो व्यंजन ही रहेंगे, कड़ी और लापसी (गुड़ और शुद्ध घी से निर्मित दलिया)। चंदन गुरु के अनुसार यह व्यंजन हनुमानजी को अतिप्रिय है, इसलिए इन्हीं का भोग लगाएंगे।

खबरें और भी हैं...