पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाइट टूर्नामेंट: फाइनल में नवदुर्गा ने शहीद स्पोर्ट्स को 24 रन से हराया

नाइट टूर्नामेंट: फाइनल में नवदुर्गा ने शहीद स्पोर्ट्स को 24 रन से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद भगत सिंह खेल एवं सामाजिक संस्था द्वारा पीजीबीटी कॉलेज कैंपस पर आयोजित आॅल इंडिया टेनिस बाॅल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में उज्जैन की नवदुर्गा टीम विजेता रही। नवदुर्गा ने शहीद स्पोर्ट्स को 24 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। नवदुर्गा ने पहले बेटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर मे 99 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहीद स्पोर्ट्स की पूरी टीम 65 रन पर आॅलआउट हो गई। समिति संयोजक उमर खान ने बताया विजेता टीम को एक लाख रुपए नगद और उप विजेता को 50 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया। मैन ऑफ द मैच नवदुर्गा टीम के खिलाड़ी वसीम को 5 हजार रुपए नगद एवं मैन ऑफ द सीरीज नासिक टीम के खिलाडी अखिलेश को एंड्राइड मोबाइल फोन के रूप में दिया। अतिथि के रूप में विधायक डॉ.मोहन यादव एवं निगम अध्यक्ष सोनू गहलोत मौजूद थे।

पीजीबीटी कॉलेज कैंपस में फाइनल मुकाबला खेलतीं नवदुर्गा व शहीद स्पोर्ट्स।

खबरें और भी हैं...