- Hindi News
- National
- जीवाजीगंज थाने के पीछे घर में गैस सिलेंडर भभका, टीन शेड उड़ाकर ऊपर तक दिखी लपटें
जीवाजीगंज थाने के पीछे घर में गैस सिलेंडर भभका, टीन शेड उड़ाकर ऊपर तक दिखी लपटें
उज्जैन | जीवाजीगंज थाने के पीछे रविवार रात भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले नगर निगम के कर्मचारी के घर की दूसरी मंजिल पर रखा गैस सिलेंडर भभकने से आग लग गई। थोड़ी देर बाद ही सिलेंडर फट गया जिससे टीन शेड की छत उड़ गई। छत पर रखे पुराने टायरों में भी आग लगी। आग की लपटे ऊपर तक दिखाई दी। टीआई ओपी मिश्रा ने बताया रशीद खान निगम में कर्मचारी है। शाम को घर की दूसरी मंजिल पर रशीद की प|ी खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर भभक गया। आग भभकने से घर के सभी लोग नीचे उतरकर आ गए। कुछ देर बाद सिलेंडर फट गया। टीन से बनी छत उड़ गई। घर का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड पहुंची और अाग पर काबू पाया।