पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच में घिरे दो अफसरों का तबादला रोकने के लिए महापौर ने नगरीय प्रशासन मंत्री को चिट्‌ठी लिखी

जांच में घिरे दो अफसरों का तबादला रोकने के लिए महापौर ने नगरीय प्रशासन मंत्री को चिट्‌ठी लिखी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोलीं- जांच चल रही है, दोषी तो नहीं है, इसलिए लिखा पत्र

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

लोकायुक्त जांच में घिरे निगम के दो अफसरों का तबादला रोकने के लिए महापौर ने नगरीय प्रशासन मंत्री को चिट्‌ठी लिखी है। ये अफसर हैं ईई ज्ञानेंद्रसिंह जादौन और सहायक यंत्री पीयूष भार्गव। निगम की बजट बैठक में विपक्ष के हंगामे के बाद निगम आयुक्त डॉ.विजयकुमार जे ने नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर इसके स्थानांतरण के लिए कहा था। शाम को दोनों का स्थानांतरण ग्वालियर हो गया। मामले में भार्गव कोर्ट से स्टे लेे आए हैं लेकिन जादौन ऐसा नहीं कर सके। भार्गव को 1992 के सिंहस्थ में चर्चित डामर कांड में प्रथम दृष्ट्या आरोपी माना गया था। तत्कालीन कमिश्नर और बोर्ड ने इन्हें निलंबित कर दिया था। ज्ञानेंद्र सिंह जादौन ने इंदौर की सायाजी होटल को फायर विभाग की एनओसी के बगैर एनओसी दी थी। इसकी लोकायुक्त जांच चल रही है।

दोषी होंगे तो एक घंटे भी काम नहीं करने देंगे

इसमें बुराई क्या है, निगम की व्यवस्थाओं के लिए ऐसा किया है। आरोप किस पर नहीं लगते, इसके मायने यह नहीं कि वे दोषी हैं। वे दोषी होंगे तो उन्हें एक घंटे भी काम नहीं करने देंगे। मीना जोनवाल, महापौर

खबरें और भी हैं...